फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: पोर्न वीडियो के जाल में फंसाकर रुपये कमा रहे साइबर ठग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। साइबर ठग अब लोगों को पोर्न वीडियो और फर्जी चैटिंग साइट्स के जाल में फंसा कर ठगी कर रहे हैं। जिले में पिछले कुछ दिनों में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, जिनमें ठगों ने लोगों को लड़कियों से बातचीत कराने या वीडियो कॉल के बहाने हजारों रुपये हड़प लिए हैं। साइबर सेल अधिकारियों ने लोगों को अनजान लिंक, वीडियो कॉल और चैटिंग साइटों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन


मामलों की बानगी
केस-1
शहर के धीमानपुरा निवासी एक निजी कंपनी में कार्यरत युवक ने बताया कि एक सितंबर को सोशल साइट पर एक लड़की से बातचीत हुई। युवती ने मिलने का झांसा देकर युवक से 50 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर कराए। इसके बाद उसका नंबर बंद हो गया। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।
केस-2
जलालाबाद निवासी एक युवक ने बताया कि फेसबुक पर एक युवती से संपर्क हुआ। बातचीत के दौरान युवती ने वीडियो कॉल पर आपत्तिजनक वीडियो बना ली और बाद में ब्लैकमेल कर दो किस्तों में 80 हजार रुपये वसूल लिए।
विज्ञापन


केस-3
शामली के लिलौन निवासी नौकरीपेशा व्यक्ति ने बताया कि सोशल मीडिया पर वीडियो देखने के बाद उसे अनजान नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने शादी कराने का झांसा देकर 50 हजार रुपये खाते में डलवा लिए। पैसे देने के बाद फोन स्विच ऑफ हो गया।

साइबर सेल के अनुसार, जिले में अब तक ऐसे सात से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। अधिकांश में ठग सोशल मीडिया या व्हाट्सएप के जरिए लोगों से संपर्क कर उन्हें भावनात्मक रूप से फंसाते हैं।

साइबर सेल इंचार्ज इंस्पेक्टर संजीव भटनागर ने बताया कि अश्लील वीडियो या फर्जी चैटिंग के बहाने कई ठग लोगों से संपर्क करते हैं और ब्लैकमेल कर पैसे ठग लेते हैं। अनजान नंबरों, लिंक या वीडियो कॉल से बचें। यदि कोई ठगी का शिकार होता है, तो तुरंत साइबर थाने या साइबर सेल में शिकायत करें।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि ठगी के शिकार लोग राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल (www.cybercrime.gov.in
) या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

ऐसे बचें ऑनलाइन ठगी से अनजान लिंक या वीडियो कॉल न खोलें
-किसी भी अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए वीडियो, लिंक या चैटिंग साइट पर क्लिक न करें। ये अक्सर वायरस या ठगी के जाल होते हैं
-किसी को भी निजी फोटो या वीडियो न भेजें। साइबर ठग इनका उपयोग ब्लैकमेलिंग के लिए करते हैं।
-ऑनलाइन मिलने वाले व्यक्ति पर भरोसा कर किसी भी प्रकार का भुगतान न करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें