फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, हौज में उतराता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली/बाबरी। बाबरी थानाक्षेत्र के गांव भाजू के निकट नलकूप के हौज में मजदूर सोनू (35) का शव पानी पर उतराता हुआ मिला है। वह शुक्रवार सुबह घर से गया था और इसके बाद वापस नहीं लौटा। पुलिस प्रथम दृष्टया शराब के नशे में हौज में गिरने से मौत होना मान रही है, हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा।
विज्ञापन

गांव भाज्जू निवासी किसान मदन के नलकूप के हौज में ग्रामीणों ने शनिवार सुबह युवक का शव पानी में तैरता हुआ देखा। इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को हौज से बाहर निकलवाकर उसकी पहचान कराई। शव की पहचान गांव भिक्का माजरा निवासी सोनू के रूप में हुई। सीओ थानाभवन जितेंद्र कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। ग्रामीणों का कहना है कि सोनू शराब पीने का आदी था। प्रथम दृष्टया पुलिस का मानना है कि शराब के नशे में सोनू हौज की गिरने से मौत हुई है। पुलिस की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि सोनू शुक्रवार सुबह घर से गया था। इसके बाद रात में भी घर नहीं पहुंचा था। सीओ का कहना है कि शरीर पर बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। परिजनों की तरफ से इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
-
चार भाइयों में तीसरे नंबर का था सोनू
सोनू चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। सबसे बड़ा भाई मांगा, उससे छोटा जोनी और तीसरे नंबर का सोनू था। इससे छोटा एक और भाई है। परिजनों ने बताया कि सोनू की करीब 13 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसे एक पुत्र हुआ था। इसके बाद पत्नी अपने पुत्र को लेकर चली गई थी। वह अपने भाइयों के पास रहता था।
विज्ञापन


बाबरी क्षेत्र में दो दिन में मिले दो शव
बाबरी क्षेत्र में दो दिन में दो लोगों के शव मिल चुके हैं। शुक्रवार को सुबह गांव हाथी करौदा निवासी किसान एवं शामली ब्लॉक प्रमुख मुन्नी सिंह के देवर सुखदेव सिंह का शव खेत में मिला था। उनकी संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। शनिवार सुबह गांव भाज्जू के निकट हौज में मजदूर सोनू का शव मिला है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है, लेकिन अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट न आने के कारण मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। दोनों ही एक दिन पहले घर से गए थे। इसके बाद रात में घर नहीं लौटे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें