फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मीटर रीडर के साथ मारपीट, थाने में दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। नगर के मोहल्ला जन्नत कॉलोनी में बिजली विभाग के मीटर रीडर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने आरोपी उपभोक्ता के खिलाफ थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जन्नत कॉलोनी निवासी मीटर रीडर संतोष कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह शुक्रवार को क्षेत्र में उपभोक्ताओं के बिजली बिल बना रहा था। जब वह बिजली उपभोक्ता गुलजार पुत्र शौकीन के घर पहुंचा और उसका बिल बनाया तो गुलजार गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने संतोष के साथ मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के अनुसार मारपीट के दौरान वह घायल हो गया। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी और थाना कांधला में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें