फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान से नकदी व सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में चोरी की वारदातें लगातार हो रही हैं। धीमानपुरा स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान का दरवाजा उखाड़कर चोरों ने सात हजार रुपये नकद व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन

उधर, छह दिन पहले दो घरों और चार नलकूपों पर हुई चोरी की घटनाओं में पुलिस बदमाशों का सुराग नहीं लगा पाई है। दुकान और घरों में चोरी होने से लोगों में रोष व्याप्त है।
शहर के मोहल्ला धीमानपुरा मे संजय धीमान की इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। दो दिन पहले आठ अक्तूबर की रात को चोरों ने दुकान के पीछे हिस्से का दरवाजा उखाड़ दिया। चोरों ने दुकान से कीमती सामान कॉपर के तार, कॉपर के ट्रांसफार्मर व अन्य कीमती सामान, उपकरण और गल्ले में रखे करीब सात हजार रुपये चोरी कर लिए। घटना का पता अगले दिन सुबह उस समय चला जब वे दुकान पर पहुंचे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

उधर शहर के बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर के निकट मोहल्ला विश्वकर्मा नगर में छह दिन पहले निजी चिकित्सक यशस्वी गौतम के घर से करीब छह लाख रुपये कीमत की सोने की दो चेन, दो अंगूठी और टॉप्स चोरी कर लिए थे। इसी रात को बदमाशों ने बुढ़ाना रोड स्थित विनोद शास्त्री के घर से चार लाख रुपये कीमत का सोने का हार और 20 हजार रुपये चोरी किए थे।
विनोद शास्त्री की तरफ से शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा गांव लांक में चार किसानों के नलकूपों से बिजली का केबल, स्टार्टर, कटआउट और अन्य सामान चोरी कर लिया था। किसान रामबीर की तरफ से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस चोरी की इन घटनाओं में शामिल बदमाशों का अभी तक सुराग नहीं तलाश पाई है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि पुलिस टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें