फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: बिजली की लाइन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस में नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
झिंझाना। चौसाना क्षेत्र के गांव खोडसमा में बृहस्पतिवार को विद्युत लाइन को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विवाद उस समय बढ़ा जब ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम द्वारा खोडसमा से गुजर रही विद्युत लाइन का विरोध किया और पिलर हटाने की मांग पर जोर दिया।
विज्ञापन

यह विद्युत लाइन चौसाना के गांव सकौती में एक कंपनी के लिए ऊर्जा निगम द्वारा बनाए जा रहे बिजलीघर से जुड़ी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि लाइन खेतों से होकर निकलनी चाहिए ताकि उनका आवागमन बाधित न हो और भविष्य में किसी प्रकार का हादसा न हो।
दो दिन पहले ऊर्जा निगम के अधिकारियों ने लाइन के लिए कुछ पिलर लगाए थे, जिनका ग्रामीणों ने विरोध किया। बृहस्पतिवार को यह विरोध उग्र रूप ले लिया और गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन ने उन्हें शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन भाकियू कार्यकर्ता और अन्य ग्रामीण मौके पर आ गए, जिससे पुलिस और ग्रामीणों के बीच नोकझोंक हुई।ग्रामीण अरविंद, सुंदर, उरनाम, सतेेंद्र सिंह आदि ने विरोध जताया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने उन्हें मुकदमे दर्ज करने की धमकी दी। बाद में थाना प्रभारी ने स्थिति को नियंत्रण में लाया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से करने की बात कही है।
तहसीलदार गौरव सांगवान ने कहा कि ग्रामीण विद्युत लाइन के मार्ग को लेकर विरोध जता रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी को मामले से अवगत कराया जाएगा और जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें