फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: यातायात पुलिस ने 252 वाहनों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। यातायात पुलिस ने चलाए जा रहे अभियान के तहत 252 वाहनों के चालान किए। एसपी एनपी सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को यातायात पुलिस ने न्यायालय के आदेशों के अनुपालन में विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत शामली के विभिन्न प्रमुख मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर वाहन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। साथ ही, वाहनों पर लगे जातिगत पोस्टर, अनुचित स्लोगन एवं भड़काऊ स्टिकर हटवाए गए। कई वाहनों के शीशे से काली फिल्म उतरवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें