फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: जमीनी विवाद में मारपीट, हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। थाना क्षेत्र के गांव गंगेरू में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान आरोपी पक्ष ने पीड़ित को गोली मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

गांव निवासी इमरान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बीते 22 सितंबर की रात करीब 11:30 बजे गांव के ही मास्टर ताहिर, नौशाद और नफीस उनके घर आ धमके। आरोप है कि तीनों ने जमीन के विवाद का जिक्र करते हुए फैसला न करने पर गोली मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में इमरान के साथ-साथ उनका भाई मोहम्मद अहसान पुत्र इनाम भी गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान फारुख का पुत्र बीच-बचाव करने पहुंचा और अहसान को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया।
पीड़ित पक्ष ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें