फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अप्रशिक्षित पर युवती की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला। कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी पालिका कर्मी राशिद ने अप्रशिक्षित क्लीनिक वाले पर बेटी की रीढ़ की हड्डी तोड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। पीड़ित ने उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

राशिद ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि उसकी बेटी कुछ दिन पहले कमर दर्द की शिकायत लेकर मोहल्ला शेखजादगान निवासी अप्रशिक्षित के क्लीनिक पर इलाज कराने गई थी। आरोप है कि बिना किसी जांच और चिकित्सकीय योग्यता के उसने इलाज के नाम पर युवती की कमर पर जोर से दबाव डालकर खींचतान की, जिससे उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आ गई। इलाज के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन युवती को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी रीढ़ की हड्डी में खराबी की पुष्टि की।
राशिद ने आरोप लगाया कि अप्रशिक्षित के पास न तो कोई मान्यता प्राप्त डिग्री है और न ही वैध लाइसेंस। इसके बावजूद वह खुलेआम क्लीनिक चलाकर लोगों की जान से खिलवाड़ कर रहा है। पीड़ित परिवार के अनुसार जब उन्होंने इस संबंध में अप्रशिक्षित से जवाब मांगना चाहा तो उसने न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि धमकी भी दी। परिवार ने पुलिस प्रशासन से उसकी योग्यता और लाइसेंस की जांच कराने व उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें