फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सांसद के नाम की फर्जी आईडी बनाने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सपा सांसद इकरा हसन के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनाकर सीएम योगी के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी वाली पोस्ट वायरल करने के आरोपी खालिद निवासी गांव अम्बेहटा थाना कांधला को पुलिस ने गिरफ्तार करके चालान कर दिया है।
विज्ञापन

कैराना लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन के नाम से एक फर्जी आईडी बनाई गई थी। इसकी प्रोफाइल पर इकरा हसन, एमपी लिखा गया था। इसी आईडी से एडिट कर एक विवादित वीडियो वायरल की गई, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विरुद्ध भ्रामक टिप्पणी की गई है। फेसबुक आईडी पर डाली गई वीडियो में सीएम योगी आदित्यनाथ को दंगाई गुरु तो प्रेमानंद महाराज को धर्मगुरु लिखा गया। इस मामले में सपा सांसद इकरा हसन ने संज्ञान लिया और अपने प्रतिनिधि नदीम की ओर से स्थानीय कैराना कोतवाली में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया था। एसपी शामली एनपी सिंह ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई के आदेश जारी किए।
एसपी ने बताया कि साइबर सेल व पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांधला थाना क्षेत्र के गांव अंम्बेहटा निवासी खालिद नाम के युवक को गिरफ्तार किया है, जो कि इस फेसबुक आईडी को चला रहा था। बताया गया है कि उक्त फेसबुक आईडी पर करीब सात लाख फॉलोअर भी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है।
विज्ञापन

-कई बार की शिकायत, नहीं बंद हुए फर्जी अकाउंट
बताया गया है कि सांसद इकरा हसन के नाम से अनेकों फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम पर पेज चल रहे हैं, जिनको बंद कराने के लिए पूर्व में भी पुलिस से शिकायत की जा चुकी है, लेकिन आज तक भी सांसद के नाम से बनाए गए फर्जी फेसबुक व इंस्टाग्राम अकाउंट पूरी तरह बंद नहीं हो सके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें