फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: आठ विकेट से जीती निर्वाल एकेडमी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। गांव सिंभालका स्थित क्रिकेट एकेडमी में अंडर-12 वर्ग का क्रिकेट मैच हुआ। मुकाबला निर्वाल क्रिकेट एकेडमी और होली चाइल्ड एकेडमी के बीच हुआ। इसमें निर्वाल एकेडमी की टीम ने आठ विकेट से मैच जीत लिया।
विज्ञापन

पहले टॉस जीतकर होली चाइल्ड की टीम ने बल्लेबाजी करते हुए 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 135 रन बनाए। सबसे अधिक रन मानव ने 58 गेंद में 37 रन व उज्ज्वल शर्मा ने 40 गेंद में 27 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में विराज ने छह ओवर में 12 रन देकर तीन विकेट व निखिल ने छह ओवर में 19 रन देकर दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी निर्वाल एकेडमी की टीम ने 17.2 ओवर में दो विकेट खोते हुए 137 रन बनाकर आठ विकेट से मैच जीत लिया। सबसे अधिक रन विराट ने 53 में 61 व आरुष ने 26 में 29 रन बनाए। गेंदबाजी में अर्नव चौहान ने तीन ओवर में 19 रन देकर एक विकेट व नाहिद ने दो ओवर में 9 रन देकर एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच आरुष रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें