फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: विद्युत लाइन का तार काटने वाले युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गढ़ीपुख्ता। क्षेत्र के गांव बुंटा में शराब के नशे में चलती हुई विद्युत लाइन का तार काटने का वीडियो वायरल होने के मामले में पुलिस ने विद्युत निगम के अवर अभियंता की तरफ से प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर तीन दिन पहले वायरल वीडियो में एक युवक चलती विद्युत लाइन के तार को प्लाश से काटते हुए नजर आ रहा था। तार काटने के दौरान चिंगारी निकलती रही, लेकिन युवक नहीं माना। तार कटने से गांव की विद्युत सप्लाई भी बंद हो गई थी। वायरल वीडियो के आधार पर युवक की पहचान गांव बुंटा निवासी विनोद के रूप में हुई। वीडियो एक माह पुराना बताया गया है और तार काटने के दौरान युवक को शराब के नशे में होना बताया गया। विद्युत उपकेंद्र गढ़ी अब्दुल्ला खां के अवर अभियंता विकास कुमाार गौड़ की तरफ गढ़ीपुख्ता थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें