फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग शिविर में 61 लाभार्थियों के बने प्रमाण पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में पहली बार आयोजित हुआ दिव्यांग शिविर
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय में पहली बार आयोजित दिव्यांग शिविर में 61 लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए। शिविर में 110 लाभार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था।
विज्ञापन

जिला संयुक्त चिकित्सालय में सोमवार को दिव्यांग शिविर आयोजित किया गया। इससे पहले यह शिविर सीएचसी शामली में आयोजित किया जा रहा था। अब प्रत्येक सोमवार को जिला चिकित्सालय में ही आयोजन किया जाएगा। कस्बा गढ़ीपुख़्ता निवासी समाजसेवी अतीक खान ने दिव्यांगों को अपने वाहन से लेकर जिला चिकित्सालय पहुंचे और उनका प्रमाण पत्र बनवाने में सहयोग किया। इससे पहले उन्होंने टीबी रोगियों को भी गोद लिया हुआ है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि शिविर में 110 रजिस्ट्रेशन हुए थे। जिनमें पात्र 61 लाभार्थियों के दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाए गए हैं। शिविर में डॉ. अथर जमील, डॉ. शबीर, डॉ. रामनिवास और डॉ. आफरीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें