फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गोकश ने कुल्हाड़ी से किया हमला, सिपाही घायल

Thu, 14 May 2026 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कांधला में मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
कांधला। कांधला थाना पुलिस के साथ मंगलवार देर रात मुठभेड़ में संरक्षित पशु का कटान करने वाला आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि उसके दो पुत्र मौके से भाग गए। इस दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला किया, जिसमें एक सिपाही घायल हुआ है।
विज्ञापन

एएसपी सुमित शुक्ला ने बताया कि मोहल्ला खैल में खलील के घर पर पुलिस टीम चेकिंग के लिए गई थी। घर का दरवाजा खोला तो खलील अपने पुत्रों के साथ संरक्षित पशु का कटान कर रहा था। पुलिस टीम को देखकर खलील ने पुलिस टीम पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया, जिसमें सिपाही सुमित कुमार हाथ में गंभीर चोट लगने से घायल हो गया।
इसी दौरान मौका पाकर खलील दो पुत्र नदीम व नावेद छत के रास्ते मौके से भाग गए। इसके बाद खलील ने तमंचे से पुलिस टीम पर फायरिंग किया। पुलिस की गोली खलील के पैर में लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। घायल सिपाही व आरोपी खलील को उपचार हेतु तत्काल सीएचसी कांधला में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि खलील के कब्जे से तमंचा, खोखा (तमंचे की नाल में फंसा हुआ), एक कारतूस, बाइक जिस पर एक प्लास्टिक कट्टे में प्रतिबन्धित मांस रखा हुआ था, दो जीवित सुरक्षित पशु, दो क्विंटल मांस, बड़ा इलेक्ट्रॉनिक कांटा तथा पशु कटान में प्रयुक्त होने वाले उपकरण बरामद हुए। बरामद बाइक का इस्तेमाल खलील द्वारा मांस को बिक्री के लिए जा रहा था। एएसपी ने बताया कि आरोपी खलील पर पूर्व में चोरी, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट व संरक्षित पशु का कटान करने समेत छह मामले दर्ज हैं। मौके से भागे दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं।
बुलडोजर की कार्रवाई किए जाने की मांग की
संरक्षित पशु कटान के मामले पकड़े गए आरोपी के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, अन्य धार्मिक संगठनों के डॉ सुभाष मलिक, रवि उपाध्याय, अभय हुड्डा, आकाश, मोहित ने बुलडोजर का प्रयोग कर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

कांधला में मुठभेड़ में घायल सिपाही। स्रोत पुलिस- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें