कैराना। पुलिस ने गांव भूरा में एक मकान से 80 किग्रा मांस, बैल के अवशेष और गोकशी के उपकरण बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने मांस का परीक्षण कराने के बाद उसे गड्ढे में दबवा दिया।
रविवार सुबह करीब 10 बजे कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने पुलिस के साथ गांव भूरा में अहसान के मकान पर दबिश दी। कोतवाल के मुताबिक मकान के अंदर तीन आरोपी बैल का वध कर रहे थे। पुलिस को देख आरोपी फरार होने की कोशिश करने लगे। पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच लिया जबकि तीसरा फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने मौके से करीब 80 किग्रा मांस, अवशेषों के अलावा कुल्हाड़ी, छुरियां व लकड़ी का गुटखा बरामद किया। पुलिस ने बरामद मांस का पशु चिकित्सक से परीक्षण कराया। कोतवाल के मुताबिक मांस गोवंश का होने की पुष्टि हुई है। मांस को गड्ढ़े में दबवा दिया गया। कोतवाल ने बताया कि तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पकड़े गए दो आरोपी अहसान व उसके भाई निसार का चालान कर दिया है जबकि तीसरा आरोपी मुस्तफा निवासी गांव भूरा फरार है।