फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भाजपा बूथ अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान

Fri, 24 Jul 2026 12:38 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
भाजपा के बूथ सम्मेलन में मौजूद कार्यकर्ता। भाजपा
विज्ञापन
शामली। माजरा रोड स्थित देव गार्डन में शामली विधानसभा के बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री प्रमेन्द्र कुमार जांगड़ा ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे मजबूत कड़ी बताते हुए आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

प्रमेन्द्र कुमार जांगड़ा ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने, मतदाताओं से संपर्क बनाए रखने तथा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से संगठनात्मक गतिविधियों और बूथ की तैयारियों की जानकारी भी ली। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि बूथ स्तर पर संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी उतनी ही मजबूती से चुनाव में सफलता प्राप्त करेगी। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने की।
सम्मेलन में लोकदल के पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष तरसपाल मलिक एवं प्रदेश महासचिव सतवीर पवार को भी आमंत्रित किया गया। शामली मंडल अध्यक्ष सतीश धीमान, एलम मंडल अध्यक्ष सुधीर पवार तथा बनत मंडल अध्यक्ष प्रमोद मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम से पूर्व भाजपा आईटी सेल ने कार्यकर्ताओं को सरल एप डाउनलोड कराकर डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम (डीएलपी) पूरा कराया। सम्मेलन में ऊन ब्लॉक प्रमुख रामपाल, पवन तरार, पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल, जिला उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, रूबी चौधरी, कांधला मंडल उपाध्यक्ष प्रतिभा उर्फ सिमरन, नीरज मलिक, मनोज शर्मा, संदीप नामदेव, पंकज कश्यप, पीयूष सैनी, जिला मंत्री बबीता चौहान, मीनू संगल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें