फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: देहरादून एक्सप्रेसवे पर बागपत के प्रेमी युगल ने खाया जहर, युवक की मौत, युवती को मेरठ किया गया रेफर

Mon, 23 Feb 2026 08:17 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर एक प्रेमी युगल ने सल्फास खाया। पुलिस उन्हें जिला अस्पताल ले गई। युवक को मृत घोषित किया गया, युवती को मेरठ मेडिकल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली के बाबरी थानाक्षेत्र में निर्माणाधीन दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर सोमवार शाम को कार सवार बागपत जिला के निवासी प्रेमी युगल ने सल्फास खा लिया। इससे दोनों की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाने पर युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची पुलिस को बाबरी कट एक्सप्रेसवे पर कार से बाहर प्रेमी जोड़ा बेहोशी की हालत में मिले। उनके पास सल्फास की शीशी मिली और उनके मुंह से झाग निकल रहे थे। पुलिस एंबुलेंस से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गई।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती को गंभीर हालत में मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की पहचान सूर्यदेव (24) निवासी गांव तमेलागढ़ी थाना दोघट जिला बागपत व युवती की पहचान स्वाति (20) निवासी गांव धनौरा टीकरी के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें