फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मुजफ्फरनगर में दो बेटियों ने की सोते हुए पिता की हत्या, दरांती से काट दिया गला, इसलिए की वारदात

Mon, 23 Feb 2026 11:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Murder in Muzaffarnagar: मोरना गांव में किसान रामप्रसाद अपने घर में सोए हुए थे। सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। रामप्रसाद के पुत्र ने बताया कि उसकी दो बहनों ने ही पिता की हत्या की है।
विज्ञापन
बरामद हुई दरांती और विलाप करते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपा थाना क्षेत्र के मोरना गांव में दो बहनों ने अपने पिता रामप्रसाद (55) की दरांती से गला काटकर हत्या कर दी। सोमवार सुबह उनका खून से लथपथ शव चारपाई से नीचे पड़ा मिला। रामप्रसाद की दो बेटियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है, इनमें से एक नाबालिग है।
विज्ञापन

 

जांच करती फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
मोरना गांव में किसान रामप्रसाद अपने परिवार के साथ रविवार रात घर में सोए हुए थे। उनके बेटे अमित व सुमित, पत्नी चंद्रकली और बेटियां वंदना व कोमल घर के अंदर के कमरों में थीं। राम प्रसाद गैलरी चारपाई पर सोए थे। सोमवार सुबह उनका शव चारपाई से नीचे जमीन पर पड़ा मिला। 

परिजनों ने पड़ोसियों को जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल और सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने भूसे के कमरे से भी कुछ खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक देहात ने बताया कि महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। 
 

पुलिस ने घटनास्थल से खून से सनी दरांती और कुछ कपड़े बरामद किए हैं। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। अधिकारियों ने परिवार के सदस्यों और पड़ोसियों से पूछताछ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
 
विज्ञापन

भाई ने किया खुलासा
कुछ देर बाद ही रामप्रसाद के बेटे ने इस हत्याकांड का खुलासा कर दिया। उसने बताया कि पिता की हत्या उसकी ही दो बहनों ने दरांती से गला काटकर की है। पिता की टोकाटोकी करने की आदत से दोनों बहनें परेशान थीं। इसलिए उन्होंने हत्या कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

ये भी देखें...
Meerut: यूपी के सियासी होर्डिंग में पहली बार योगी के बराबर ब्रजेश पाठक को तरजीह, जान लें क्या है इसकी वजह
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें