फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत

विज्ञापन
शामली में दिल्ली रोड पर मोहल्ला तिमरसा के निकट वृद्घ दंपती की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचे परिज? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली में ट्रक से कुचलकर दंपती की मौत
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में दिल्ली रोड पर मोहल्ला तिमरसा के निकट एलपीजी गैस सिलिंडर से लदे ट्रक से कुचलकर मोपेड सवार दंपती की मौत हो गई। चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर करीब 11:30 बजे कोतवाली क्षेत्र के गांव खेड़ीकरमू निवासी वीर सिंह (55) पत्नी शर्मिष्ठा (50) के साथ मोपेड से शामली जा रहे थे। जब वे दिल्ली रोड पर मोहल्ला तिमरसा के सामने पहुंचे तो सामने से एलपीजी सिलिंडर से भरे ट्रक ने मोपेड को चपेट में ले लिया। हादसे में शर्मिष्ठा ट्रक के पहिये के नीचे आकर बुरी तरह कुचल गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल वीर सिंह को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दंपति की मौत की सूचना पर परिजन रोते बिलखते हुए मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मृतक के पुत्र दीपक की तरफ से ट्रक चालक के विरुद्ध शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें