फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना योद्धाओं का सम्मान किया
विज्ञापन

शामली। सदर विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने मोहल्ला दयानंद नगर वार्ड छह और सात में मोहल्लेवासियों को लॉकडाउन और कोरोना के बारे में जागरूक किया।
विधायक ने लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की। इस दौरान विधायक और पार्टी पदाधिकारियों ने दोनों वार्ड में काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का पुष्प वर्षा कर स्वागत और सम्मान किया। इस अवसर पर भाजपा नेता डा. विपिन कौशिक, भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष डा. अनुराग शर्मा, सफाई नायक योगेश पाहिवाल, धीर सिंह, अनिल मलिक, सुरेश टांक, रामनिवास शर्मा, रामनिवास गोयल, कार्तिक सरोहा, अंकित गुप्ता, राजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

रविवार को लायंस क्लब शामली क्राउन ने लॉकडाउन में मुस्तैदी से ड्यूटी करने वाले कोतवाल प्रेमवीर राणा व अन्य पुलिसकर्मियों पर फूल बरसाकर उनका सम्मान करते हुए हौसला बढ़ाया। क्लब अध्यक्ष संजय सिंघल ने कहा कि पुलिसकर्मी रक्षक ही नहीं अपितु वीर सेनानी है। विश्वव्यापी महामारी की रोकथाम में 24 घंटे अपनी सेवाएं दे रहे है। इस दौरान क्लब की तरफ से ढेवा बस्ती में लोगों को मास्क का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रदीप विश्वकर्मा, विनीत गोयल, अमित श्याम, अंकुर गोयल, डाक्टर अर्जुन वर्मा, विजय शर्मा, संजय गर्ग, गौरव गोयल, राहुल गर्ग, प्रभात मित्तल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें