फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर पड़ी कमजोर, तेजी से घट रहे केस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना की तीसरी लहर पड़ी कमजोर, तेजी से घट रहे केस
विज्ञापन

शामली। कोरोना महामारी की तीसरी लहर अब जिले में कमजोर पड़ गई है। इस बार कोरोना संक्रमण ज्यादा प्रभावित नहीं कर पाया। अधिकतर संक्रमित लोग घर पर ही रहकर ठीक हो गए और अस्पताल जाने की भी जरूरत नहीं पड़ी।
इसे टीकाकरण का सकारात्मक असर कहें या कमजोर वायरस कि इस बार जिले के लोगों को अस्पतालों में दाखिल होकर उपचार करवाने की जरूरत ही नहीं पड़ी। तीसरी लहर में अब तक 3641 लोग संक्रमित पाए गए। तीसरी लहर के दौरान अब तक एक गर्भवती समेत दो की मौत हो चुकी है। कोरोना संक्रमण का फैलाव हालांकि अधिक तेजी से हुआ। 15 जनवरी को एक दिन में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या 306 तक पहुंच गई थी। लेकिन अच्छी बात ये रही कि इस बार संक्रमित केवल तीन से चार दिनों में ही स्वस्थ हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रभाव कम होने के कारण इस बार लोगों के स्वास्थ्य पर भी अधिक असर देखने को नहीं मिला। करीब एक माह तक कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई। अब संक्रमितों की संख्या तेजी से घटी है। जिससे स्वास्थ्य विभाग को भी राहत की सांस मिली है। जिले में फिलहाल 168 सक्रिय केस हैं।
5 जनवरी- 14
6 जनवरी- 29
7 जनवरी- 97
8 जनवरी- 11
9 जनवरी- 96
10 जनवरी- 145
11 जनवरी- 101
12 जनवरी- 131
13 जनवरी- 152
14 जनवरी- 52
15 जनवरी- 306
16 जनवरी- 149
17 जनवरी- 122
18 जनवरी- 156
19 जनवरी- 156
20 जनवरी- 196
21 जनवरी- 283
22 जनवरी- 256
23 जनवरी- 97
24 जनवरी- 101
25 जनवरी- 152
27 जनवरी- 141
28 जनवरी- 26
29 जनवरी- 134
30 जनवरी-82
31 जनवरी- 12
1 फरवरी- 74
2 फरवरी- 36
3 फरवरी- 34
4 फरवरी- 38
5 फरवरी- 25
6 फरवरी- 15
7 फरवरी- 32
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें