फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी ने वसूले 10 हजार रुपये, फिर भी मरीज की मौत, आरोपी गिरफ्तार

Fri, 07 May 2021 03:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

शामली में कोविड एल-2 अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी (ओटीए) ने परिजनों से 10 हजार रुपये वसूल लिए। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई।
विज्ञापन
ऑक्सीजन सिलिंडर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के शामली में कोविड एल-2 अस्पताल में मरीज को ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी (ओटीए) ने परिजनों से 10 हजार रुपये वसूल लिए। कुछ देर बाद मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने मामले की शिकायत अधिकारियों से की। मृतक की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए कोविड एल-2 अस्पताल में बुधवार रात को गांव हरड़ फतेहपुर निवासी सत्यवान को सांस लेने में परेशानी होने परिजनों द्वारा उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। आरोप है कि मरीज को ऑक्सीजन के लिए स्वास्थ्यकर्मी संजय कुमार ने परिजनों से अवैध रूप से 10 हजार रुपये ले लिए। इसके कुछ समय बाद मरीज की मौत हो गई। मरीज की मौत होने पर परिजनों ने जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार को शिकायत की। परिजनों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मृतक की पत्नी ममतेश निवासी हरड़ फतेहपुर की तरफ से कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया गया। सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। सीएमएस ने इस मामले में कार्रवाई के लिए आदर्श मंडी थाने पर शिकायती पत्र भेजा।
विज्ञापन


एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर स्वास्थ्यकर्मी संजय के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उधर, सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि आरोपी संजय कुमार सीएचसी शामली में ऑपरेेशन थियेटर असिस्टेंट (ओटीए) के पद पर तैनात है। कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उसे कोविड एल-2 अस्पताल संबद्ध किया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें

यूपी: सपा विधायक समेत 35 नेताओं के खिलाफ मुकदमा, सामूहिक रोजा इफ्तार कार्यक्रम में लिया था हिस्सा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें