फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जे हटवाए

Wed, 17 May 2017 12:05 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
action - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। जिलाधिकारी के आदेश पर नायब तहसीलदार ने पुलिस बल के साथ गांव जसाला में तालाब की भूमि से अवैध कब्जे हटवा दिए। गांव में लगभग आठ बीघा क्षेत्र में तालाब स्थित है। इस तालाब की भूमि पर गांव के ही कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर रखा था।
विज्ञापन


तालाब पर अवैध कब्जा होने से गांव के गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही थी और गांव में जलभराव की स्थिति बनी रहती है। ग्राम प्रधान शिवकुमार तथा ग्रामीणों ने कई बार अधिकारियों से शिकायत कर अवैध कब्जे हटवाने की मांग की।

पिछले दिनों भी ग्राम प्रधान शिवकुमार ने दर्जनों लोगों के साथ जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह से कलक्ट्रेट में पहुंचकर मुलाकात की और तालाब की जमीन से अवैध कब्जे हटवाने की मांग की थी। 
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने एसडीएम शामली को तालाब पर से अवैध कब्जा हटवाने के आदेश दिए। मंगलवार को नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने राजस्व विभाग की टीम और पुलिस बल के साथ गांव में पहुंचकर जेसीबी से अवैध कब्जा हटवाना शुरू कर दिया।

इसी दौरान ग्रामीण इकट्ठा हो गए और विरोध करने लगे, लेकिन पुलिस ने लोगों को बल पूर्वक शांत कर दिया। ग्राम प्रधान शिवकुमार का कहना है कि अवैध कब्जा हटवा दिया गया है। शीघ्र ही तालाब की खुदाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें