आयोजकों ने बदल दिए पोस्टर
कार्यक्रम के आयोजकों में शामिल दुल्लाखेड़ी गांव के सीटू राणा ने बताया कि सोशल मीडिया पर गुर्जर समाज द्वारा किए जा रहे विरोध की जानकारी मिली थी। जिसके बाद सभी जिम्मेदार लोगों की सहमति से नए बैनर तैयार किए गए हैं, जिसमें पृथ्वीराज चौहान को हिंदू हृदय सम्राट की संज्ञा दी गई है, जो किसी भी जाति और बिरादरी से प्रेरित नहीं है।
उधर, गांव के नरेंद्र चौहान ने बताया कि मूर्ति की खरीद और स्थापना में ग्रामीणों द्वारा करीब पांच लाख रुपये खर्च किए गए हैं। ग्राम प्रधान पंकज राणा ने बताया पृथ्वीराज चौहान की मूर्ति अनावरण को लेकर क्षेत्र में सुख शांति है। आपस में शांति सौहार्द है। सात जून को मूर्ति अनावरण कार्यक्रम को लेकर किसी जाति बिरादरी मैं कोई मतभेद नहीं है।
यह भी पढ़ें: PHOTOS: कुत्ते की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए 250 लोग, काटा 11 किलो का केक, मालिक ने सुनाई दिल छूने वाली कहानी
वहीं गढ़ीपुख्ता थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि आयोजकों द्वारा पोस्टरों में सुधार किए जाने की जानकारी मिली है। क्षेत्र में पूरी तरह से शांति बनी हुई है, जो लोग सोशल मीडिया पर विरोध कर रहे हैं, वो जिले से बाहर के प्रतीत हो रहे हैं।