फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी ऊर्जा का सकारात्मक इस्तेमाल कर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें युवा

विज्ञापन
शामली में आरके डिग्री कॉलेज में आयोजित एनएसएस शिविर में प्रो. आरबी सिंह का स्वागत करते शिक्षक। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। वीवी पीजी कालेज शामली में राष्ट्रीय सेवा योजना की प्रथम एवं द्वितीय इकाई का सात दिवसीय संयुक्त विशेष शिविर शुरू हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने कहा कि युवाओं को अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कालेज में आयोजित शिविर का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सुधीर कुमार ने फीता काटकर और मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया। तनुश्री ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके बाद स्वयंसेवक व सेविकाओं ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत किया। प्राचार्य ने कहा कि युवा अपने देश की ऊर्जा होती है। इस ऊर्जा को राष्ट्र निर्माण में योगदान देकर सही उपयोग करना चाहिए। अर्थ शास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ. मंजू मगन ने स्वयं सेवक-सेविकाओं से कहा कि उन्हें शिविर में सृजनात्मक कार्यों को सीखकर समाज में उसका प्रचार प्रसार करते हुए लोगों को जागरूक करें। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं ने भ्रूण हत्या पर लघु नाटिका प्रस्तुत कर सभी को बेटी बचाओ लैंगिक समानता लाओ के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में निभर्य सिंह, डॉ. प्रताप कुमार, खुशी, मानवी, आकाश, तनु कुमार, सागर, आमिल आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम अधिकारी द्वितीय इकाई जीएन यादव ने सात दिवसीय कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम अधिकारी प्रथम इकाई डॉ. छवि ने कार्यक्रम का संचालन किया।

शामली में वीवी डिग्री कॉलेज में एनएसएस शिविर के शुभारंभ पर स्वागत गान प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें