फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अपराधी बेखौफ : ठेकेदार की सरेशाम गोली मारकर हत्या, हंगामा

Mon, 04 Oct 2021 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली

सार

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी 42 वर्षीय अमजद लकड़ी ठेकेदार थे। रविवार की रात्रि में करीब 9:30 बजे वह किसी कार्य के लिए अपनी बाइक से कैराना बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके नजदीक जाकर हथियार सटाकर पेट में गोली मार दी।
विज्ञापन
अमजद की हत्या के बाद अस्पताल में हंगामा करते परिजन व क्षेत्र के लोग - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला कस्बे में रेलवे रोड पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष आवास के पास लकड़ी के ठेकेदार की सरेशाम गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद बाइक सवार दो बदमाश हवा में हथियार लहराते हुए भाग गए । परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर हंगामा काटा।
विज्ञापन


पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की मदद से हत्यारों का सुराग तलाश करने में जुटी है। परिजनों के मुताबिक कुछ दिन पूर्व ही बाग काटने को लेकर ठेकेदार को जान से मारने की धमकी दी थी। इसकी शिकायत थाने में भी की थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस मामले में जमीन को लेकर पुराना विवाद भी सामने आ रहा है।

कस्बे के मोहल्ला मिर्दगान निवासी 42 वर्षीय अमजद लकड़ी ठेकेदार थे। रविवार की रात्रि में करीब 9:30 बजे वह किसी कार्य के लिए अपनी बाइक से कैराना बस स्टैंड की ओर जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके नजदीक जाकर हथियार सटाकर पेट में गोली मार दी। इसके बाद अमजद बाइक समेत गिर गए।
विज्ञापन


आरोपी बस स्टैंड की तरफ भाग गए। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। गंभीर अवस्था में अमजद को सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया, लेकिन रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। उन्होंने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ेंफूटा किसानों का गुस्सा: मेरठ व आसपास के जिलों में आक्रोश का केंद्र बना कलक्ट्रेट, देखें तस्वीरें
विज्ञापन

परिजनों ने आरोप लगाया कि अमजद को बाग काटने को लेकर किसी अज्ञात ने जान से मारने की धमकी दी थी, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। देर रात तक पुलिस आसपास के मकानों पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी थी। हत्या के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।

देर रात करीब 11 बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही थी। देर रात तक परिवार की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी थी। घटना की जानकारी मिलने पर एसपी सुकीर्ति माधव भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसपी का कहना है कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

दो हत्या में बनाया था आरोपी
वर्ष 2016 में अमजद की बुआ 60 वर्षीय अख्तरी की जमीन के विवाद को लेकर घर में ही गोली मारकर हत्या कर दी। इसमें अमजद समेत कई लोग नामजद हुए थे। अमजद साक्ष्य के अभाव में बरी हो गया था। बुआ का कोई वारिस न होने के कारण जमीन अमजद पक्ष के नाम हो गई।

इसके बाद जमीन को लेकर अख्तरी के रिश्तेदार शकील की भी गोली मारकर हत्या कर दी थी। शकील अख्तरी की जमीन पर हक जता रहा था। इसमें भी अमजद को नामजद किया था। इन जमीन के विवाद के चलते भी अमजद की हत्या की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें