शामली। उत्तर प्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ शामली के तत्वावधान में चल रहा संविदा कर्मचारियों का धरना बुधवार को भी जारी रहा। इस दौरान आशाएं भी उनके साथ रहंी।
लखनऊ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी प्रांतीय संगठन के आह्वान पर चल रहे धरना-प्रदर्शन, भूख हड़ताल में शामली के संविदा कर्मचारी सीएमओ आफिस पर पिछले कई दिनों से सीएमओ आफिस पर धरना दे रहे हैं। बुधवार को भी सीएमओ आफिस पर संविदा कर्मचारियों का धरना जारी रहा। इस दौरान बुधवार को संविदा कर्मचारियों को उस वक्त बल मिल गया जब 102/108 एंबुलेंस के कर्मचारी भी हड़ताल पर उतर गए। आशाओं का धरना-प्रदर्शन भी जारी रहा।
डा. हुमायू खां, डा. योगेंद्र, अश्वनी कुमार, अनिल कुमार, अंकित कुमार, शाजिब खान, डा. शौर्य मलिक, मुकेश, लविश, सोनिया, बबीता, डोली चौधरी, नीलम आदि रहे।
17 सितंबर को लखनऊ कूच करेंगे संविदाकर्मी
अधिक मजबूती प्रदान करने के लिए जनपद के कर्मचारियों द्वारा दिनांक 17.09.2016 को लखनऊ कूच किया जायेगा। उक्त धरने में श्री फईम अहमद, डॉ. हुमायूं खान, डॉ. शौर्य मलिक, डॉ. अनुज मलिक, श्री अंकित कुमार, डॉ. मनोरमा गोपाल, समस्त आशा एवं अन्य समस्त संविदा कर्मचारियों द्वारा धरने में प्रदर्शन किया।