फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहावड़ी में ईंटों से सिर कुचलकर संविदा लाइनमैन की हत्या, दो गिरफ्तार

विज्ञापन
शामली कोतवाली में गिरफ्तार हत्यारोपी। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बहावड़ी निवासी संविदा लाइनमैन की रात को ड्यूटी पर जाते समय रास्ते में ईंटों से सिर कुचलकर हत्या कर दी। सुबह नलकूप के निकट शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। उसकी बाइक मौके पर खड़ी मिली। पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूर्व में शराब पीने के दौरान हुए विवाद की रंजिश में युवक की हत्या की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे शहर कोतवाली पुलिस को गांव बहावड़ी के निकट गांव माजरा जाने वाले रास्ते पर नलकूप के निकट युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। सूचना पर कोतवाली पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। शव की शनाख्त गांव बहावड़ी निवासी सुनील उर्फ नीलू (35) के रूप में परिजनों ने की। युवक की हत्या से परिजनों में कोहराम मच गया। एसपी सुकीर्ति माधव और एएसपी ओपी सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और कोतवाली पुलिस को घटना का खुलासा करने के निर्देश दिए। मौके पर फोरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य इकट्ठा किए। युवक का सिर ईंटों से वार कर बुरी तरह कुचला हुआ था। उसकी बाइक शव के पास खड़ी मिली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि मृतक के सिर पर गंभीर चोट के निशान थे। उसकी ईंट जैैसी वस्तु से सिर पर वार कर हत्या होना माना गया। परिजनों ने बताया कि मृतक सुनील निकट के गांव लांक में स्थित बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन था और अविवाहित था। वह बृहस्पतिवार रात को करीब आठ बजे घर से बिजलीघर ड्यूटी पर गया था। मृतक के पिता चंद्रपाल की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज किया गया। इस मामले में गांव के हरेंद्र और भूरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त ईंट के दो टुकड़े ओर घटना के समय पहने हुए खून लगे हुए कपड़े बरामद हुए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गन शॉट नहीं आया है। एसपी ने घटना का कुछ घंटे बाद ही करने पर पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषण की है।
विज्ञापन

----
यह रही हत्या की वजह
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरेंद्र से पूछताछ में जानकारी मिली कि मृतक सुनील व हरेंद्र दोनों दोस्त थे। कुछ समय पूर्व दोनों किराये की गाड़ी लेकर हरिद्वार घूमने गए थे। वहां दोनों ने शराब का सेवन किया था। शराब के नशे में दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस दौरान हरेंद्र की सुनील ने पिटाई कर दी थी और उसे हरिद्वार छोड़कर वापस आ गया था। हरेंद्र इस बात को लेकर आहत था और सुनील से बदला लेने की योजना बनाई। इसी योजना के तहत हरेंद्र ने गांव के भूरा को साथ लेकर गांव के एक किसान के नलकूप पर बैठकर शराब पी और सुनील के लांक बिजलीघर पर जाने का इंतजार करने लगे। जब सुनील बाइक से लांक बिजलीघर पर जा रहा था तो हरेंद्र व भूरा ने उसे रोक लिया और नलकूप के पास पड़ी ईंटों से सिर पर वार कर उसकी हत्या कर दी।
यूपी पुलिस में कांस्टेबल है मृतक की बहन
शामली। एएसपी ओपी सिंह ने बताया कि मृतक तीन भाई-बहन में सबसे छोटा था। उसका बड़ा भाई सुधीर गांव में खेती करता है। बड़ी बहन सीमा यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। वह फिलहाल हापुड़ में तैनात है। मृतक सुनील सबसे छोटा था और अविवाहित था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें