फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: अगले साल अगस्त में नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य होगा पूरा

Fri, 06 Dec 2024 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी और भैंसवाल गांव के जंगल में प्रस्तावित नई पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पचास फीसदी पूरा हो चुका है। बिजली की लाइन न हट पाने और पेड़ कटाई न होने से पुलिस लाइन का निर्माण कार्य का तीन माह के लिए पिछड़ गया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक आगामी 15 अगस्त 2025 तक पुलिस लाइन का कार्य पूरा हो पाएगा।
विज्ञापन

28 सितंबर 2011 में शामली जिला बनने के बाद पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी भैँसवाल, मुंडेट कलां, बधेव के जंगल में 265 एकड़ भूमि में नवीन जिला मुख्यालय प्रस्तावित है। भैँसवाल और गोहरनी गांव के जंगल में 75 एकड़ भूमि में नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य चालू है।
मध्य प्रदेश के इंदौर की कंस्ट्रक्शन कंपनी पिछले डेढ़ साल से पुलिस लाइन का निर्माण कार्य कर रही है। पुलिस लाइन की चारदीवारी, पुरुष और महिला बैरक, पुलिस अस्पताल, पुलिस क्लब, महिला कल्याण केंद्र, रेडियो भवन में टाइल्स लगाने, प्लास्तर रोड, सीवरेज कार्य पानी की टंकी सीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

अब पुलिस गैस एजेंसी की भूमि पर से पेड़ की कटाई नहीं हो पाई है। इसके अलावा बिजली की लाइन आने से पुलिस कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य भी अटका हुआ है।
कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर जया यादव ने बताया कि प्रशासनिक कार्यालय भवन, पुलिस क्वार्टर गार्ड की नींव खाेदाई कार्य चल रहा है। उनका कहना है कि 31 मई 2025 में पुलिस लाइन का कार्य पूरा करने का लक्ष्य मिला है, किंतु 15 अगस्त 2025 तक नवीन पुलिस लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो पाएगा। सहारनपुर मंडल के लोक निर्माण विभाग भवन खंड के अधिशासी अभियंता आशीष मल्होत्रा ने बताया कि इंदौर की निर्माण एजेंसी को फरवरी में 18 माह का निर्माण कार्य कराए जाने का अनुबंध पूरा होगा। फिलहाल शामली की नई पुलिस लाइन का पचास प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
मुख्यमंत्री एक मार्च 2020 में रख चुके है आधारशिला
एक मार्च 2020 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नवीन पुलिस लाइन की आधारशिला रख चुके हैं। लोक निर्माण विभाग प्रातीय खंड लखनऊ की ओर से शासन को 232 करोड़ रुपयों का शामली की नई पुलिस लाइन का एस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन की ओर से 198 करोड़ रुपये की धनराशि 31 मार्च 2022 को अवमुक्त हुुई थी।
विज्ञापन



अस्थायी रूप में शामली मंडी में चल रही पुलिस लाइन
जिला बनने के बाद अस्थायी रूप से पुलिस लाइन शामली मंडी में चल रही है। मंडी में पुलिस लाइन का रिजर्व फोर्स, आरआई, अन्य स्टाफ रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें