फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 20 मई के बाद नवीन कलक्ट्रेट, विकास भवन का शुरु होगा निर्माण कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पूर्वी यमुना नहर के किनारे गोहरनी गांव के जंगल में नवीन कलक्ट्रेट के भवन और विकास भवन की दूसरी मंजिल के निर्माण के लिए राजकीय निर्माण निगम ने ऑनलाइन टेंडर छोड़ दिया गया है। आगामी बीस मई तक टेंडर खुल जाने के बाद ठेकेदार नामित होने के बाद निर्माण कार्य शुरू होंगे।
विज्ञापन

नवीन कलक्ट्रेट कार्यालय के निर्माण पर 29 कराेड़ 95 लाख रुपये खर्च हो चुके हैंं। अधूरे कार्य के लिए पांच करोड़ रुपये का एस्टीमेट स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 के समाप्त होने से दो दिन पूर्व पांच कराेड़ रुपये की धनराशि शासन से अवमुक्त हुई थी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के आखिरी दिन शामली विकास भवन की दूसरी मंजिल निर्माण के लिए 11 करोड़ के सापेक्ष तीन करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई थी।
राजकीय निर्माण निगम के प्रोजेक्ट मेनेजर संतोष कुमार पांडे ने बताया कि नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन निर्माण के लिए आनलाइन टेंडर छोड़ दिया गया है। टेंडर खोलने के लिए 21 दिन का समय निर्धारित होता है। आगामी 15 मई तक शामली का नवीन कलक्ट्रेट और बीस मई तक विकास भवन निर्माण के लिए टेंडर खुल जाने के बाद ठेकेदार नामित हो जाएंगे। इसी दौरान नवीन कलक्ट्रेट और विकास भवन काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें