फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीएचसी में ऑटो एनलाइजर मशीन से नहीं हो रही गंभीर रोगों की जांच

विज्ञापन
शामली सीएचसी में पैथोलोजी लैब में रखी ऑटो एनलाइजर मशीन। संवाद - फोटो : कलक्ट्रेट में राज्य महिला आयोग की सदस्य को रोकर अपनी व्यथा बताती आरती व उसका पिता। संवाद
विज्ञापन
शामली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पर तीन माह पहले आए ऑटो एनलाइजर मशीन से जांच अभी शुरू नहीं हुई है। गंभीर रोगों की जांच की सुविधा मरीजों को नहीं मिल पा रही है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

सीएचसी शामली पर करीब तीन माह पहले ऑटो एनलाइजर मशीन मिली थी। मशीन को पैथोलोजी लैब में रखा गया है। इस मशीन का इस्तेमाल मरीजों के नमूनों की जांच करने में नहीं हो रहा है। मशीन को न चलाने से मरीजों की लिवर, गुर्दे व अन्य गंभीर रोगों की जांच की सुविधा नहीं मिल रही है। पैथोलोजिस्ट अशोक कुमार ने बताया कि मरीजों की जांच सेमी ऑटो एनलाइजर से की जा रही है, जिसमें जांच करने में समय थोड़ा ज्यादा लगता है। ऑटो एनलाइजर के चालू होने पर मरीज की जांच जल्दी हो सकेगी। उन्होंने बताया ऑटो एनलाइजर मशीन इंस्टॉल हो चुका है। इसे जल्द ही चालू किया जाएगा। एक दिन में मरीजों की 150 के आसपास जांच हो रही है। इनमें अधिकतर जांच बुखार, हेपेटाइटिस, हीमोग्लोबीन, रक्त संबंधी जांच, शुगर, बीपी आदि की होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें