बारिश से हाईवे, बाईपास का निर्माण कार्य प्रभावित
शामली। मानसून के दस्तक के चलते हुई जोरदार बारिश ने हाईवे और बाईपास के निर्माण कार्य को प्रभावित कर दिया है। लगातार बारिश होती रही तो जिले में हाईवे में मिट्टी, रोड़ी और तारकॉल का कार्य प्रभावित हो जाएगा। जिससे निर्माण कार्य लंबा खिंच जाएगा।
जिले में दिल्ली-शामली-सहारनपुर, मेरठ-करनाल, पानीपत-खटीमा का निर्माण कार्य चल रहा है। जिले के राजमार्गों में दिल्ली-शामली, सहारनपुर हाईवे के शामली बाईपास, पानीपत-खटीमा हाईवे के बलवा कंडेला बाईपास, मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास, पानीपत-खटीमा के बनत बाईपास में बनत कृष्णा नदी से लेकर लालूखेडी तक दूसरी लेन का मिट्टी कार्य चल रहा है। पानीपत- खटीमा मार्ग बनत से लेकर लालूखेड़ी तक एक हाईवे की एक लेन का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। मंगलवार को बरसात से हाईवे और बाईपास का मिट्टी-रोड़ी और तॉरकाल का कार्य प्रभावित होने लगा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक एक सप्ताह तक मानसूनी बारिश होगी।
दिल्ली- शामली, सहारनपुर हाईवे की मेरठ की कृष्णा कंट्रक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि रामपुर मनिहारन, जलालाबाद, थानाभवन में मिट्टी और रोड़ी का कार्य चल रहा है। सिक्का और हरड़ फतेहपुर मिट्टी और रोड़ी कार्य पूरा हो चुका है। उनका कहना है कि बारिश से हाईवे और बाईपास का निर्माण कार्य प्रभावित होगा।
- दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाइवे-
- बागपत से लेकर सहारनपुर सीमा तक जींद मेेरठ की कंपनी कराएगी हाईवे निर्माण
शामली। बागपत से सहारनपुर जिले के देहरादून बाईपास तक छह लेन का दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे का निर्माण हरियाणा के जींद की और मेरठ की कंपनी निर्माण कराएगी।
मेरठ की कृष्णा कंट्रेक्शन कंपनी से जुड़े जितेंद्र बालियान ने बताया कि छह लेन का दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाईवे का बागपत के ईस्टर्न पेरीफेयरल एक्सप्रेस से लेकर बागपत जिले के लोहड्डा और बागपत जिले के लोहड्डा से लेकर मुजफ्फरनगर जिले के करौदा महाजन तक मेरठ की और सहारनपुर जिले के लखवाड़ी से लेकर देहरादून सीमा तक सहारनपुर के गणेशपुर चौक तक हरियाणा के जींद की शिव बिक्र कंट्रेक्शन कंपनी निर्माण कराएगी। दिल्ली- देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर एक्सप्रेस हाइवे बागपत से लेकर सहारनपुर सीमा तक बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर जिले से होकर गुजरेगा।