फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरा, मकान मालिक समेत दो घायल

विज्ञापन
चौसाना में निर्माणाधीन इमारत का गिरा ढूला। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरा, दो लोग घायल
विज्ञापन

चौसाना। थानाभवन मार्ग पर निर्माणाधीन मकान का ढूला गिरने से मकान मालिक और मजदूर मलबे में दब गए। लोगों ने उन्हें बाहर निकाला और घायलावस्था में भर्ती कराया, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन

चौसाना निवासी गय्यूर मकान का निर्माण करा रहा है। सोमवार को लिंटर लगाने की तैयारी की जा रही थी। लिंटर के लिए लकड़ी की बल्ली के सहारे ढूला बांधा गया था। सुबह गय्यूर एक मजदूर साबिर के साथ ढूले पर चढ़ गए। तभी ढूला टूट कर गिर गया। दोनों लोग मलबे में दब गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और मलबे में दबे दोनों को बाहर निकाला। मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां गय्यूर की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें