फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शामली बाईपास के तीन फ्लाईओवर का निर्माण 30 जून तक होगा पूरा

विज्ञापन
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे का निर्माणाधीन शामली बाईपास। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
तीन फ्लाईओवर का निर्माण 30 जून तक होगा पूरा
विज्ञापन

शामली। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के दस किमी लंबाई वाले शामली बाईपास पर रेलवे ओवरब्रिज समेत तीन फ्लाईओवर निर्माण कार्य 30 जून तक पूरा होगा। अगले सप्ताह 31 मार्च तक तो दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साईं धाम से लेकर शामली तहसील के बीच बाईपास पर कार्य होगा।
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे के दस किमी लंबाई वाले शामली बाईपास पर बलवा फाटक पर रेलवे ओवरब्रिज का फाउंडेशन तैयार कर पिलर खड़े किए जा चुके हैं। लिंटर डालने कार्य अवशेष है। बाईपास पर मेरठ-करनाल हाईवे पर सिभांलका के पास फ्लाईओवर पर पिलर पर गर्डर रखकर डाला गया लिंटर खुले एक माह हो चुका है। फ्लाईओवर के दोनों ओर मिट्टी डालकर एप्रोच रोड जोड़ना और काला करने कार्य अवशेष है। शामली-सिसौली रोड पर सेहटा के पास फ्लाईओवर पर गर्डर रखने और लिंटर डालने का कार्य बाकी है। हाईवे और बाईपास का निर्माण करने वाली मेरठ की कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि बलवा फाटक पर गर्डर रखने और लिंटर डालने के लिए रेलवे से ब्लॉक लेकर कार्य करने की अनुमति मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- बलवा के पास नहीं मिली भूमि
दिल्ली-सहारनपुर हाईवे की निर्माण एजेंसी के जितेंद्र बालियान ने बताया कि हाईवे पर बलवा के पास बाईपास की भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई है। जिससे बाईपास का कार्य अधूरा पड़ा है। बलवा गांव की यह भूमि विवादित है। भूमि के निस्तारण के लिए सिटी मजिस्ट्रेट सहारनपुर और भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर को जिम्मेदारी दी गई थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर को मुआवजा निर्धारण करके जारी करना था। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सिटी मजिस्ट्रेट और भूमि अध्याप्ति अधिकारी सहारनपुर का तबादला होने के बाद मामला रुका हुआ है। इस संबंध में डीएम सहारनपुर अखिलेश सिंह से फोन पर वार्ता करके निस्तारण करने का अनुरोध किया है।

मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव के पास शामली बाईपास के फ्लाइओवर की एप्रोच रोड।- फोटो : SHAMLI

शामली बाईपास मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका गांव के पास फ्लाईओवर को जोड़ने के लिए निर्माणाधीन एप्?- फोटो : SHAMLI

शामली बाईपास मेरठ-करनाल हाईवे पर सिंभालका के पास फ्लाईओवर पर निर्माणाधीन एप्रोच रोड।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें