फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम की सुरक्षा में लापरवाही का मामला: एक सिपाही और होमगार्ड-चालक निलंबित, जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति

Sat, 05 Mar 2022 05:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

ईवीएम की सुरक्षा की लापरवाही के मामले में एक सिपाही और होमगार्ड व चालक को भी निलंबित किया गया है। वहीं इस मामले में जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है। जानिए पूरा मामला क्या था। 
विज्ञापन
डीएम जसजीत कौर और एसपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जिले में प्रथम चरण के मतदान के बाद रात में होटल के बाहर जोनल मजिस्ट्रेट की गाड़ी में रिजर्व ईवीएम रखी होने के मामले में लापरवाही बरतने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया है। इस प्रकरण में गाड़ी पर तैनात होमगार्ड व चालक को भी निलंबित करते हुए जोनल मजिस्ट्रेट के विरुद्ध कार्रवाई की संस्तुति की गई है।

विज्ञापन


जिले की तीनों विधानसभा पर दस फरवरी को मतदान हुआ था। मतदान संपन्न होने के बाद कैराना में नियुक्त जोनल मजिस्ट्रेट एनपी सिंह की गाड़ी में एक होटल के बाहर ईवीएम रखी होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो गाड़ी में रिजर्व ईवीएम पाई गई थी।

इस मामले में एसपी सुकीर्ति माधव ने गाड़ी पर तैनात सिपाही सुभाष चौधरी की प्रथम दृष्टया लापरवाही मानते हुए निलंबित कर दिया गया। गाड़ी पर तैनात होमगार्ड अशोक कुमार को जिला कमांडेंट होमगार्डस की रिपोर्ट और ज्वाइंट कमिश्नर कार्यपालक वाणिज्य कर सहारनपुर संभाग-ए की रिपोर्ट के आधार पर गाड़ी चालक दिनेश कुमार को भी निलंबित किया गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खौफनाक सीन: ...जब तेंदुए को घर में देख सहम गए लोग, दहशत में गुजरे 10 घंटे, देखिए मौके की तस्वीरें
विज्ञापन


इसके अलावा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जोनल मजिस्ट्रेट सहायक आयुक्त वाणिज्य कर शामली नरेंद्र प्रताप सिंह के विरुद्ध कार्रवाई के लिए अपर मुख्य सचिव वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ को पत्र भेजा गया है।

यह भी पढ़ें: खौफ के वो 10 घंटे: इधर से उधर दौड़ता रहा तेंदुआ, दहशत में हर तरफ मचती रही भगदड़, तस्वीरें देख सहम जाएंगे आप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें