शामली जनपद के थानाभवन में चौसाना मार्ग पर पानी की टंकी के निकट स्थित बस्ती में बुधवार की रात दो पक्षों में जमकर संघर्ष हुआ। दोनों पक्षों की ओर से लाठी-डंडे चले। यही नहीं पथराव भी हुआ, जिसमें तीन लोग गंभीर घायल हो गए। पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। दो घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है।