शामली में हल्की बूंदाबांदी हुई
- फोटो : अमर उजाला
शामली में मौसम ने बृहस्पतिवार सुबह अचानक करवट ली और चंद मिनटों के बूंदाबांदी हुई। जिससे हवा की गुणवत्ता में मामूली सुधार हुआ। एक्यूआई 224 दर्ज किया गया। पिछले कुछ दिन से जिले में हवा की गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में है।
पांच नवंबर को यह 313 दर्ज किया गया था। इसके बाद हवा की गुणवत्ता में सुधार हुआ, लेकिन फिर भी यह खराब श्रेणी में है। बृहस्पतिवार को सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बदला और कुछ देर के लिए बूंदाबांदी हुई। जिससे हवा के स्तर में सुधार हुआ। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि मेरठ के मौसम वैज्ञानिक यूपी शाही ने बताया कि आगामी कुछ दिन मौसम साफ रहेगा। सुबह और शाम कोहरा छाने की संभावना है।
यह भी पढ़ें: भाकियू की बैठक: लखनऊ में 26 नवंबर को होगी महापंचायत, किसानों से अधिक संख्या में कूच करने का आहवान
इस माह जिले का एक्यूआई
1 नवंबर 258
2 नवंबर 270
3 नवंबर 279
4 नवंबर 298
5 नवंबर 313
6 नवंबर 253
7 नवंबर 258
8 नवंबर 251
9 नवंबर 261
10 नवंबर 224
नोट: एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई ) पीएम 10 और पीएम 2.5 की औसत वेल्यू दर्शाता है।
हवा की गुणवत्ता: 0-50 अच्छा, 51-100 औसत, 101-200 मॉडरेट, 201-300 बुरा, 301-400 बहुत बुरा, 401 से अधिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक