फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: दीपावली से पहले सुधरेगी हाईवे समेत 50 ग्रामीण सड़कों की हालत

Thu, 29 Oct 2026 01:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। दीपावली से पहले जिले में हाईवे समेत 50 ग्रामीण सड़कों की हालत सुधरेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड की ओर से मेरठ-करनाल हाईवे, दिल्ली-शामली-सहारनपुर मार्ग समेत 50 ग्रामीण संपर्क मार्गों पर गड्ढे भरने और मरम्मत का काम तेजी से कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि दीपावली से पहले सभी चिह्नित सड़कों की मरम्मत पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन

बरसात के दौरान जिले के हाईवे और ग्रामीण सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीपावली से पहले सड़कों के गड्ढे भरने के निर्देश दिए थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।
विभाग की ओर से शामली-लांक मार्ग, शामली से बिडौली यमुना नदी मार्ग, बिडौली-चौसाना मार्ग, पानीपत-खटीमा मार्ग, कैराना-झिंझाना मार्ग, मंसूरा-डोगपुरा मार्ग, पांवटी कलां मार्ग, ऊन-पिंडौरा मार्ग और कांधला-बुढ़ाना मार्ग समेत करीब 50 ग्रामीण संपर्क मार्गों पर काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजकुमार सिंह ने बताया कि करीब एक करोड़ रुपये की लागत से सड़कों के गड्ढे भरने का काम कराया जा रहा है। दीपावली से पहले मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें