फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद हुई बैठक, पांच दंपतियों में समझौता

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। दो माह बाद पालिका परिसर में परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित हुई, जिसमें तीन थानों से संबंधित करीब 18 मामले आए। इनमें पांच दंपती के बीच समझौता कराया गया। बाकी मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई।
विज्ञापन

शासन के निर्देश पर दंपतियों के बीच होने वाले विवादों के निपटारे के लिए परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित कराई जाती है। पिछले दिनों कोरोना संक्रमण के चलते बैठक का आयोजन नहीं हो रहा था। रविवार को कैराना नगर पालिका परिसर में दो माह बाद परिवार परामर्श केंद्र की बैठक आयोजित हुई। इसमें कैराना, झिंझाना व कांधला थानों से संबंधित 18 मामले आए, जिनमें से सात मामलों की सुनवाई की गई। पांच दंपती के बीच काउंसलरों ने समझौता करा दिया। 11 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गई। इस दौरान काउंसलर डॉ नसरीन, रवि वालिया, मोहनलाल आर्य, कांस्टेबल सोनू पंवार, संध्या, तुलसी राम व मीणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें