फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: निर्माणाधीन पेयजल टंकी पर शौच करने वाले बालक की पुलिस से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली, झिंझाना। गांव वेदखेड़ी स्थित निर्माणाधीन पेयजल की टंकी में 10 वर्षीय बालक के शौच करने के मामले में ग्राम प्रधान आमिर आलम ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के गांव वेदखेड़ी में दो दिन पूर्व गांव के 10 वर्षीय बालक पर प्राथमिक विद्यालय के निकट निर्माणाधीन टंकी पर चढ़कर शौच करने आरोप है। शौच करते हुए गांव के किसी युवक ने मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
इसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया और हंगामा करते हुए आरोपी बालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। गांव निवासी श्यामसिंह सैनी ने बताया कि दो दिन पूर्व शरारती बालक ने निर्माणाधीन पेयजल की टंकी के पर चढ़कर शौच कर दिया था। गांव के प्रधान आमिर आलम ने बताया कि पेयजल की टंकी अभी निर्माणाधीन है तथा पानी की आपूर्ति नलकूप से सीधी दी जा रही है, इसलिए किसी को भी कोई नुकसान नहीं हुआ है। इस मामले में आरोपी आरोपी बालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें