फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मलिक मार्केट पर आठ लाख रुपये टैक्स बकाया, सील करने पहुंची टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। कस्बे की मालिक मार्केट में कई वर्षों का टैक्स बकाया होने के कारण बृहस्पतिवार को नगर पंचायत थानाभवन की टीम मार्केट को सील करने पहुंची। दुकानदारों ने नगर पंचायत से एक दिन का समय मांगने पर नगर पंचायतकर्मी लौट गए।
विज्ञापन

थानाभवन के मुख्य बाजार चांदनी चौक के पास स्थित मलिक मार्केट में लगभग 12 दुकानें हैं। यह मार्केट कस्बा निवासी शोएब मलिक की है, जिसने यह दुकान पगड़ी के आधार पर किराए पर दे रखी है। पिछले कुछ वर्षो से दुकानदारों व मार्केट स्वामी के बीच विवाद चल रहा है। इसके चलते दुकान मालिक शोएब ने दुकानों का टैक्स लगभग आठ वर्ष से जमा नहीं किया जा रहा है। नगर पंचायत का इन दुकानों पर लगभग आठ लाख रुपये टैक्स बकाया है। नगर पंचायत द्वारा कई बार नोटिस भी जारी किए गए हैं।
बृहस्पतिवार को नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा के निर्देश पर मुख्य लिपिक संजय कुमार, वसीम अहमद, महफूज अहमद, श्रीकांत, जब्बार, अंशुल, पंकज आदि मार्केट पहुंची और सील करने की कार्रवाई शुरू की।दुकानदारों ने सील लगाने का विरोध किया, जिसे लेकर हंगामे की स्थिति बन गई। नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी जितेंद्र राणा से दुकानदारों ने एक दिन का समय मांगा। इसके बाद टीम लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें