फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बाईपास के लिए मुआवजा अवार्ड हो रहा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पानीपत-नगीना-खटीमा हाईवे और मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले नए बाईपास की जद में आनी वाली भूमि का मुआवजा तैयार करने के लिए अवार्ड की कार्रवाई शुरू हो गई है।
विज्ञापन

पानीपत-नगीना-खटीमा हाईवे से कंडेला के पास नया बाईपास शुरु होकर शेखुपुरा, कसेरवा कलां, कसेरवा खुर्द, टिटौली होते हुए सेवापुर और टपराना के बीच मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ेगा। वहां से मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास शुरू होगा। जो नया गांव, टिटौली, बधेव, मुंडेट कलां, गोहरनी और शामली के जंगल से होता हुआ दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर साईं धाम मंदिर के पास जोड़ेगा। मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास का ज्यादातर भूमि का अधिग्रहण हो चुका है। मुंडेट कलां और बधेव के पास पूर्वी यमुना नहर के पास तक बाईपास पर मिट्टी डालकर चौड़ा करने का कार्य चल रहा है। टपराना और बधेव गांव की ओर तक मिट्टी रोड़ी डाल दी गई है।
मुंडेट कलां से लेकर गोहरनी और शामली शहर की सीमा तक भूमि अधिग्रहण कर ली गई है। शामली शहर और दिल्ली-सहारनपुर हाईवे तक भूमि अधिग्रहण कार्य अटका है। पांच माह पूर्व मेरठ-करनाल हाईवे और पानीपत खटीमा हाईवे को जोड़ने वाले नए बाईपास के लिए थ्री-ए की अधिसूचना केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की ओर से प्रकाशित हो चुकी है। थ्री-डी की कार्रवाई के बाद जिला प्रशासन बाईपास की जद में आने वाले गांवों के किसानों के मुआवजा के लिए अवार्ड तैयार कर रहा है।
विज्ञापन

एडीएम वित्त राजस्व अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि छह गांवों का मुआवजा तैयार करते हुए अवार्ड घोषित कर केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय से मुआवजा धनराशि मांगी जाएगी। मुआवजा धनराशि आने के बाद किसानों को वितरित करते हुए भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें