फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नल सोफिया कुरैशी: मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह पर भड़का गुस्सा, वेस्ट यूपी में प्रदर्शन, उठाई ये मांग

Thu, 15 May 2025 09:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, शामली

सार

ऑपरेशन सिंदूर और उसके बाद पाकिस्तान पर वार के बारे में देश को जानकारी देने वाली कर्नल सोफिया कुरैशी पर एमपी के मंत्री विजय शाह ने आपत्तिजनक बयान दिया। विजय शाह का पूरे देश में विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
कर्नल सोफिया कुरैशी। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय सेना ऑपरेशन सिंदूर को ब्रीफ करने वाल कर्नल सोफिया कुरैशी पर बीजेपी के मंत्री की अमर्यादित टिप्पणी के खिलाफ शामली में कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया। वहीं मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में अधवक्ताओं ने विजय शाह पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। 
विज्ञापन

 

बृहस्पतिवार को जिला शामली कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य कैराना में तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने मध्य प्रदेश में भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया कुरैशी पर अमर्यादित टिप्पणी के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
 

जिला अध्यक्ष अखलाक प्रधान ने कहा कि भाजपा के मंत्री विजय शाह ने देश की बेटी, नारी शक्ति और देश की सेना का अपमान किया है। हर वक्त धार्मिक भावना भड़काने वाले भाजपा नेता अब देश की सेना का अपमान भी करने लगे हैं, जो बहुत थी निंदनीय है। 
 

जिला महामंत्री शमशीर खान कहा कि पहलगाम घटना के बाद आतंकवादियों के विरुद्ध कार्रवाई में जब पूरा देश एकजुट खड़ा है, तब भाजपा नेता का ये बयान देश को झकझोर कर रख देने वाला है। विजय शाह पर तत्काल और कड़ी कार्रवाई की जाए। इस दौरान धर्मवीर कश्यप, जावेद, जाकिर राणा, जाहिद, यामीन, कादिर जंग, अंकुश उपाध्याय, रिजवान अंसारी, सुहैब खान, बिलाल, नईम सैफी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन

बुढ़ाना में वकीलों ने किया विजय शाह का विरोध
बार एसोसिएशन बुढ़ाना के सदस्यों ने भी बीजेपी नेता के बयान का विरोध किया। अधिवक्ताओं ने कहा कि देश के लिए लड़ने वाली कर्नल सोफिया के खिलाफ कोई भी बयान देना गलत है। अधिवक्ताओं ने गलत बयानबाजी करने वाले बीजेपी नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बार एसोसिएशन के महासचिव ओमपाल सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें