फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कारों की टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान

विज्ञापन
विज्ञापन
दो कारों की टक्कर, एयरबैग खुलने से बची जान
विज्ञापन

कैराना। पानीपत रोड पर तेज गति से चल रहीं दो कारों की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। गनीमत रही कि एन वक्त पर एयर बैग खुल गए और दोनों चालकों की जान बच पाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों कारों को रोड से हटाकर सड़क के किनारे किया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह हरियाणा के गोहाना निवासी मेहराज आई 20 कार में कैराना से पानीपत जा रहे थे। दूसरी ओर पानीपत जिले के उग्रा खेड़ी निवासी अनिल मलिक कार से कैराना आ रहे थे। जैसे ही दोनों गाड़ियां पंजीठ के बिजली घर के निकट पहुंची, तो उनमें आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। लेकिन दोनों कारों के एयरबैग खुलने से चालकों को चोट नहीं आई। सूचना पर कैराना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त खड़ी दोनों कारों को सड़क किनारे किया। दोनों चालकों ने खुद को सुरक्षित बताया। चालकों ने एक दूसरे पर कार्रवाई से इंकार कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों में समझौता कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें