एआरटीओ ने लगाया डेढ़ लाख का जुर्माना
थानाभवन। परिवहन विभाग ने दिन निकलते ही कस्बे में चेकिंग अभियान चलाते हुए नौ वाहनों को सीज किया और करीब डेढ़ लाख रुपये का जुर्माना वसूला। अधिकारियों ने बताया कि विभाग का यह अभियान अभी जारी रहेगा।
एआरटीओ मुंशीलाल मंगलवार को सुबह करीब दस बजे विभाग की टीम के साथ कस्बे पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कस्बे में कई जगह वाहनों की चेकिंग करते हुए ओवरलोड, फिटनेस, इंश्योरेंस आदि मामलों से संबंधित नौ बड़े वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया। अन्य करीब एक दर्जन वाहनों से जुर्माना वसूल कर छोड़ दिया। एआरटीओ ने बताया कि नियमों के विरुद्ध वाहन चलाने को लेकर विभाग ने मंगलवार को डेढ़ लाख रुपये का वाहन स्वामियों से जुर्माना वसूला है। साथ ही इस दौरान नौ बड़े वाहनों के खिलाफ सीज करने की कार्रवाई की गई है। बताया कि जिला प्रशासन के आदेश के बाद विभाग ने जिले में यह अभियान शुरू किया है। सभी संदिग्ध वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होने तक विभाग का यह अभियान जारी रहेगा।