फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर कलक्ट्रेट में शिक्षकों का प्रदर्शन

Fri, 16 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
revel - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। आल टीचर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के आह्वान पर जिले के शिक्षकों ने कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन किया। लखनऊ में पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए एडीएम भरत पांडे को ज्ञापन सौंपा। चेतावनी दी कि जल्द मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन


 शुक्रवार को कलक्ट्रेट पहुंचे शिक्षकों ने मृतक शिक्षक के परिजनों को एक करोड़ की सहायता राशि, दो परिजनों को सरकारी नौकरी, शिक्षक कर्मचारियों के विरुद्ध दर्ज मुकदमे वापसी, लाठीचार्ज के दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन को योजना का लागू न करके शिक्षकों और कर्मचारियों का उत्पीड़न कर रही है।

चेतावनी दी कि मांगे पूरी न होने पर शिक्षक के आल टीचर इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा), पेंशन बचाओ मंच उत्तरप्रदेश आंदोलन शुरू करेगा। इस मौके पर अटेवा के जिला संयोजक संजय यादव, अरुण सैनी, रजनीश कुमार, विनय त्यागी, संजीव शर्मा, चंद्रकुमार, भारत भूषण शर्मा, योगेश राठी, रजनीश कोरी, पप्पू बोकाडिया, अरुण शर्मा, लेखपाल संघ के अध्यक्ष ओमपाल सिंह, फार्मेसिस्ट संघ के यूएस भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें