शामली। बढ़ती जनसंख्या पर रोक लगाने के लिए उपाध्याय समाज ने कलक्ट्रेट में धरना दिया। प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। शुक्रवार को जनसंख्या समाधान के लिए उपाध्याय समाज के नेता संजय उपाध्याय के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया।
जिला मुख्यालय
पर एसडीएम सदर एमपी सिंह को ज्ञापन सौंपकर कहा कि देश की वृद्धि में बढ़ती जनसंख्या बाधा उत्पन्न कर रही है। जनसंख्या वृद्धि पर रोक लगाने के लिए जंतर-मंतर पर कई बार धरना देकर दो बच्चों का कानून लागू किए जाने की मांग की जा चुकी है।
जनसंख्या बढ़ने से युवा बेरोजगार घूम रहेे हैं। मौके पर अनिल उपाध्याय, महेंद्र, मदन पाल, राधे श्याम उपाध्याय, ब्रजपाल, दीपक रूहेला, जसवीर, ओमप्रकाश, विनोद, राजेंद्र, रीना उपाध्याय, सतपाल, विशेष कुुुमार, सुरेंद्र शर्मा, सुनील, आनंद कुमार, अनिल वत्स आदि मौजूद रहे।
बरामदगी की मांग
शामली। सुनीता निवासी सहपत कोतवाली कैराना ने एसपी को प्रार्थना पत्र देेते हुए बताया कि कुछ लोगों ने उसके ससुर को बहला-फुसलाकर फर्जी बैनामा करा लिया था। विरोध उसके पति ईश्वर कर रहे हैं तो आरोपियों ने 25 नवंबर को उनको लापता कर दिया। इस मामले में कार्रवाई की मांग की है।