फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 15 जून को होंगे श्री कृष्ण सेना के चुनाव, राष्ट्रीय कार्यकारिणी भंग

Mon, 01 Jun 2026 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कांधला (शामली)। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट मथुरा के अध्यक्ष एवं श्री कृष्ण सेना के संरक्षक आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने संगठन की वर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी को तत्काल प्रभाव से भंग करने की घोषणा की है। उन्होंने नई कार्यकारिणी के गठन तक पदाधिकारियों को पदनाम इस्तेमाल न करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

आशुतोष ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि श्री कृष्ण सेना में प्रत्येक वर्ष लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत संगठनात्मक चुनाव कराए जाते हैं। इसी परंपरा के अनुसार आगामी 15 जून को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव संपन्न होंगे। मतदान एवं अन्य आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी।
उन्होंने देशभर के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और श्रीकृष्ण भक्तों से चुनाव प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी करने तथा संगठनात्मक अनुशासन बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन, गो संरक्षण, सनातन धर्म रक्षा और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को नई गति प्रदान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें