फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोपहर में छाए बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा

विज्ञापन
विज्ञापन
दोपहर में छाए बादल, बूंदाबांदी से मौसम हुआ ठंडा
विज्ञापन

शामली। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। शनिवार सुबह हल्की धूप निकली। दोपहर तक आकाश में बादल छाए गए और बूंदाबांदी होने से मौसम ठंडा हो गया। पिछले 24 घंटे में दिन के पारे एक डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
शनिवार सुबह हल्की धूप निकली और बादल छाए रहे। दोपहर दो बजे हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। आधा घंटे की बूंदाबांदी से मौसम ठंडा हो गया। शाम चार बजे बादल छट गए और धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। 14 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली, जिससे मौसम में ठंडक बनी रही। दिन का तापमान 37 और रात का तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि रविवार को दिन का तापमान 39 और रात का तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा। बुधवार, बृहस्पतिवार, शुक्रवार को बूंदाबांदी होने मौसम का मिजाज बिगड़ने की संभावना रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें