जुनैद ने की थी आत्महत्या, उकसाने का आरोपी गिरफ्तार
शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में एक सप्ताह पहले जुनैद की मौत के मामले का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने दावा किया कि उसकी हत्या नहीं हुई थी, उसने आत्महत्या की थी। आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
गांव बलवा निवासी जुबैर पुत्र इलयास ने आठ मई को शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके 17 वर्षीय भाई जुनैद की उसके तेहरे भाई वसीम के घर में ले जाकर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर वसीम समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोर की हत्या न होकर आत्महत्या किया जाना पाया गया। इस मामले में पुलिस ने इस बिंदू पर जांच पड़ताल करते हुए आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में वसीम निवासी बलवा को गिरफ्तार कर लिया। एसपी के मुताबिक आरोपी की निशानदेही पर आत्महत्या में प्रयुक्त चादर, बेल्ट बरामद का चालान कर दिया है।