शामली। मुनव्वर मंसूरी रायफल क्लब लिलौन में चल रही चार दिवसीय सद्भावना शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन भी हरियाणा की छोरियों का दबदबा रहा। प्रतियोगिता का फाइनल मैच देर रात तक होगा। निशानेबाजों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को लिलौन में चल रही शूटिंग चैंपियनशिप का समापन हो गया। जिसमें अंतिम दिन एयर रायफल पीप साइट आईएसएफ स्पर्धा में हरियाणा की हरप्रीत कौर ने गोल्ड, शामली की सोनल तोमर ने रजत पदक जीता।
एयर रायफल पीप साइट आईएसएफ जूनियर वूमेन में शामली की वृतिका चौहान ने स्वर्ण, हरियाणा की ममता ने रजत पदक जीता। वहीं बालियान शूटिंग रेंज की एयर पिस्टल स्पर्धा में शामली मेें तैनात एसआई हरेंद्र सिंह की पुत्री ख्याति बालियान ने स्वर्ण पदक जीता।
मेपल्स एकेडमी शामली की ओपन साइट स्पर्धा में अप्सरा ने स्वर्ण, रॉक गोल्ड की जेविका ने स्वर्ण पदक जीता। मुख्य अतिथि रणदीप मलिक ने सभी बालिका निशानेबाजों को मेडल देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि जल्द ही जनपद में स्पोर्ट्स एकेडमी की स्थापना की जाएगी। जिसमेें सभी खेलों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। क्लब के अध्यक्ष मुनव्वर मंसूरी ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल देर रात चलेगा। जिसका रिजल्ट शनिवार को घोषित किया जाएगा। इस दौरान पूर्व प्रधान मुनेश, राजकुमार, अनिल आदि मौजूद रहे।